आज धनतेरस के शुभ मौके पर ग्रहों का अद्भुत योग बन रहा है। इस शुक्रवार को धनतेरस का त्‍योहार मनाया जा रहा हैं जो कि बहुत ही शुभ संयोग है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित है। धन तेरस के दिन हस्त नक्षत्र भी उपस्थित रहेगा। हस्त नक्षत्र मे किया गया कोई भी शुभ काम शुभ फलदायी और लंबे समय तक सुख दिलाने वाला है। गुरु का सूर्य के साथ दृष्टि संबंध बनना भी धनतेरस पर शुभ फलदायी संयोग है। इस संयोग के बीच इर साल धनतेरस पर हीरा, चांदी का सामान और तांबे की खरीदारी करना विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

बता दें कि इसके साथ ही धनतेरस के इस मौके पर देश भर में व्यापारियों के लिए बड़ी सेल का अनुमान है। जहां देसी सामानों की सेल में उछाल आया हैं वहीँ दूसरी तरफ चीनी सामानों के बायकॉट से चीन को नुकसान होगा। इस धनतेरस के मौके पर लोग सोना-चांदी के अलावा अन्य वस्त्रों, गहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर झाड़ू, मिट्टी के सामान, गुल्लक आदि भी खरीदे जाते हैं। इस दिन प्रॉपर्टी में निवेश भी शुभ माना जाता है।

आज धनतेरस के मौके पर बाजारों में रौनक अपने चरम पर है। बाजारों में भारी भीड़ देखी जा सकती है। दिल्ली समेत देशभर के व्यापारियों के लिए धनतेरस सेल का बड़ा मौका है। इस मौके को भुनाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं सरकार की ‘वोकल फॉर लोकल ‘ की पहल ने देसी सामान के सेल को जबरदस्त बूस्ट दिया है। चीनी सामानों को पछाड़ते हुए मेड इन इंडिया सामानों की सेल में जबरदस्त उछाल आया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने इस पहल को लेकर बताया कि धनतेरस के मौके पर देश भर में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की रिटेल सेल का अनुमान है। ‘वोकल फोर लोकल’ का असर कारोबार पर दिख रहा है। देसी सामानों की सेल को बूस्ट मिला रहा है। बाजार में ऐसे सामानों की सेल में लगातार बढ़ रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version