दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में Mr Aditya Kalosia और avi fitness academy के द्वारा एक बॉक्सिंग कंपटीशन होने जा रहा है। जहां पर मुकाबला ,जुनून होगा और जज़्बा एक ही रिंग में देखने को मिलेगा !“रिंग वॉरियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य आयोजन 10 और 11 मई को राजधानी दिल्ली के दक्षिनपुरी एक्सटेंशन स्थित कम्युनिटी हॉल, ब्लॉक-18 में किया जाएगा।

इस खास आयोजन में देश और विदेश के बॉक्सिंग सितारे शामिल होंगे। रूस से आए इंटरनेशनल बॉक्सर निक झवाच्किन और अलेक्जेंडर परलातोव इस चैंपियनशिप की शोभा बढ़ाएंगे।वहीं आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र कलोसिया और इंटरनेशनल कोच आदित्य कलोसिया की अहम भूमिका रहेगी।
दो दिन तक चलने वाले इस मेगा बॉक्सिंग इवेंट में खिलाड़ियों का दम, स्पीड और फाइटिंग स्पिरिट दर्शकों को रोमांच से भर देगी।
दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस चैंपियनशिप में बॉक्सिंग प्रेमियों को देखने मिलेगा हाई-वोल्टेज एक्शन और शानदार मुकाबले।
तो तैयार हो जाइए…

रिंग में उतरने वाले वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए…क्योंकि अब होगा पंचों का वार… और जीत का ऐलान!“रिंग वॉरियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026”…जहां हर फाइट बनेगी एक नई पहचान!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version