यूपी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। वहीं बीजेपी रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। शुक्रवार को द‍िनेश प्रताप ने भी अपना नामांकन भर द‍िया है।

आपको बता दें कि गांधी परिवार की रायबरेली लोकसभा सीट परंपरागत सीट रही हैं l सबसे पहले 1952 (और फिर 1958 में भी) में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ा और जीते। फिरोज गांधी के निधन के बाद 1967 में इंदिरा गांधी ने यहां से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वहीं साल 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। वहीं अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इस विरासत को संभालने जा रहे हैं। यहां आखिरी बार भाजपा ने 1998 में जीत दर्ज की थी, तब अशोक सिंह प्रत्याशी बनाए गए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी के स्थानीय नेता अशोक सिंह ने 1996 और 1998 में लगातार दो चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ा हैं l वहीं गांधी परिवार के सहयोगी सतीश शर्मा ने 1999 में यहां पर कांग्रेस की वापसी कराई। सोनिया गांधी ने 2004 में इस सीट से कांग्रेस की कमान संभाली और उसके बाद से लगातार 2019 तक यहां से जीत का सिलसिला जारी रखा। दरअसल वहीं अब उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया और राज्यसभा की राह चुनी। वहीं रायबरेली से पार्टी ने राहुल गांधी को प्रत्याशी घोषित किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version