प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की तरफ से शुरू हुई देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की मुहिम को अब गूगल ने भी अपनी मान्यता दे दी है। अगर आप गूगल मैच के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो रिजल्ट में आपको साउथ एशिया का एक देश दिखेगा। साथ ही आपको तिरंगे का डिजिटल कोड भी नजर आएगा।

GOOGLE MAPS पर बदला देश का नाम

सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से ‘भारत’ करने का संकेत दिया। जानकारी के लिए बता दें इसे लेकर काफी सियासत भी हुई। हालांकि, भले ही आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है। मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है। खास बात यह है कि गूगल मैप पर हिंदी या अंग्रेजी में भारत टाइप करने पर इंडिया लिखने के जैसे ही रिजल्ट दिखाई देने लगे हैं। हालांकि अभी तक गूगल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि गूगल ने पृष्ठिभूमि में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

दूसरे ऐप्स पर भी है सेम रिजल्ट

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर अगर आप भारत टाइप करते हैं, तो आपको भारत के नक्शे के साथ ‘भारत’ बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा। वहीं, अगर आप गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं, तो आपको सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा। यानी कि गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है। जहां एक तरफ सरकार नाम बदलने की कवायद में जुटी है तो वही इस बीच गूगल ने पहले ही अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यहां गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं बल्कि टेक कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म भी पर भी अगर भारत और इंडिया लिखा जा रहा है तो रिजल्ट एकदम सेम आ रहे हैं. यूजर्स अगर गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे ऐप्स पर जाकर भारत या इंडिया लिखते हैं तो उन्हें एक जैसा ही रिजल्ट मिल रहा है।

Share.
Leave A Reply Cancel Reply
Exit mobile version