Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में देर रात शुक्रवार को बस भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढाणा में बस में भीषण आग लगने से 25 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में आग लग गई इस बस में कुल 33 लोग सवार थे। जिसमे हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी l घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बुलढाणा स्थित थाने के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पता चला कि बस का टायर फट गया, जिसके बाद बस एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 25 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी 8 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं। बता दें कि सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर ने बताया कि बस का टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा गया और बस में भीषण आग लग गई। इस सड़क भीषण हादसे में तीन बच्चे और अन्य वयस्क की मौत हो गयी l उसने बताया कि हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों का इलाज बुलढाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

बता दें की इस सड़क दुर्घटना हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना दुख जताया है उन्होंने अपना दुख जताते हुए दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Share.
Leave A Reply Cancel Reply
Exit mobile version