वर्दना फाउंडेशन का 6वाँ वार्षिक स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रूपेन्द्र सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर समृति जी, दीपमाला चौधरी जी, Manjula Gupta ji,सुरेश वाली जी, शाइला जमाल जी, अंशुल मुद्गल जी, दानिश जेटली जी, वंशिका जी एवं विकास जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस विशेष समारोह को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात वर्दनाफाउंडेशन की छह वर्षों की समाजसेवी यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।वंदना जी 10 सालों से जायदा समय से समाज सेवा कर रही है और फाउंडेशन पिछले 6 वर्षों से निरंतर समाjसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था मुख्य रूप से बच्चों एवं महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसके अंतर्गत यूट्यूब शैक्षिक श्रृंखला, शिक्षण सामग्री, निःशुल्क पुस्तक वितरण तथा विभिन्न पुस्तकालयों की स्थापना की गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं ‘सखी सहेली प्रोजेक्ट’ के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए जाते हैं तथा समय-समय पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। आज तक 500 + स्वस्य saivir लगवा चुकी है संस्था द्वारा अब तक 1500 से अधिक बच्चों की शिक्षा एवं देखभाल में योगदान दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त गरीब परिवारों, बेसहारा बच्चों एवं विधवाओं को मासिक राशन, वस्त्र एवं कंबल जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, चिकित्सा सहायता, महिला सशक्तिकरण एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु किए जा रहे इन प्रयासों के लिए फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जी एवं समस्त टीम बधाई की पात्र है। समारोह के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 100 समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
ये वे प्रेरणास्रोत हैं जो निरंतर समाज के उत्थान और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।बात करने पर वर्दना फाउंडेशन के अध्यक्ष वंदना सोनी जी ने बताया की वर्तमान में बढ़ती गर्मी एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वर्धना फाउंडेशन ने संवेदना फाउंडेशन के सहयोग से सभी अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को ‘पंछियों का आशियाना’ भेंट किया, ताकि पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट सखी सहेली’ के अंतर्गत पैड बैंक खोलने की घोषणा भी की गई।यह भव्य आयोजन समाज सेवा, जनजागरूकता और मानवीय मूल्यों के प्रति व फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
