बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर पर अंतिम सांस ली। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक चल रहीं थीं। आपको जानकारी के लिए बताते चले की उन्होंने 12 नवंबर को ही उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।
धर्मेंद्र को बॉलीवुड Journey
धर्मेंद्र का असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है, पर फिल्मों में आने के बाद वह धर्मेंद्र के नाम से मशहूर हो गए। उनका जन्म 8 December, 1935 को पंजाब के लुधियाना में एक जाट सिख परिवार में हुआ था। जब 19 साल के थे, तभी उनकी शादी प्रकाश कौर से कर दी गई, यह साल 1954 की बात है। तब उन्होंने फिल्मों में एंट्री भी नहीं की थी। इस शादी से धर्मेंद्र दो बेटे- सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियों-अजीता और विजेता के पिता बने। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की। आपको बताते चले की फिल्मों में आने के बाद साथ काम करते हुए धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। इसके बाद धर्मेंद्र अहाना देओल और ईशा देओल के पिता बने।
धर्मेंद्र की पहली फिल्म और लगातार हिट्स
पहली शादी के बाद धर्मेंद्र फिल्मों में अपना करियर बनाने मुंबई आ गए, वह ‘फिल्मफेयर’ मैगजीन का न्यू टैलेंट अवॉर्ड जीतकर मुंबई पहुंचे थे। धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, और इसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली फिल्म फ्लॉप रही थी, पर धर्मेंद्र के करियर के रास्ते खुल चुके थे। इसके बाद साल 1961 में धर्मेंद्र ने लगातार कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘शोल और शबनम’, ‘अनपढ़’ और ‘बंदिनी’ जैसे नाम शामिल हैं। धर्मेंद्र का चार्म लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। हर फिल्ममेकर और हीरोइन उनके साथ काम करना चाहती थी। उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’, ‘यादों की बारात’, ‘चरस’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी कई हिट फिल्में दीं, 89 साल की उम्र तक भी धर्मेंद्र ने जमकर काम किया हैं पर आज वो बॉलीवुड में अपनी एक रंगीन छांप छोड़कर चले गए।
धर्मेंद्र को मिले ढेरों अवॉर्ड्स और पद्म भूषण से भी सम्मानित
आपको बताते चले की THE HE MAN धर्मेंद्र ने फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग की नहीं की, बल्कि वह एक बहुत अच्छे प्रोड्यूसर भी रहे हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता और फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी उनको सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र खास पढ़े-लिखे नहीं हैं, पर इसने कभी भी उनकी सफलता की राह में रोड़े नहीं अटकाए। धर्मेंद्र ने अपनी कड़ी मेहनत से हर मुश्किल को आसान बना लिया।
तत्व में विलीन हुए बॉलीवुड के He Man
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में किया गया, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्रिटीज़ वहा मौज़ूद थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है। आपको बताते चले की दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची, और तकरीबन 1 बजकर 10 मिनट पर IANS ने धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी हैं। जिसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया, और इसी के साथ उनको पंच तत्व में लीन कर दिया गया।
