यो यो हनी सिंह एक ऐसे पंजाबी सिंगर और रैपर है जिन्हे बच्चा बच्चा तक जानता है l उनके गाने बड़ो से लेकर बच्चो तक को मुँह जुबानी याद रहते है l ऐसे में फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते है l इसी दौरान एक धमाकेदार कमबैक के साथ हनी सिंह ने वापसी ली है l जिसका फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हनी लगातार गाने बना रहे हैं लेकिन पहले वाला असर फैंस के दिलों पर छोड़ने में अब तक सफल नहीं हुए हैं। अब हाल ही में हनी सिंह 9 साल के बाद कला स्टार बनकर लौट रहे हैं जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है।

आपको बता दें कि हमेशा से ही हनी सिंह अपने गानों से फैंस को एंटरटेन करते आ रहे हैं। लोग उन्हें सुनना पसंद भी करते है l उनके अंदाज को उनके फैंस फॉलो भी करते है l आपने देखा और सुना भी होगा कि हनी सिंह के गानों ने 2g और 3g के जमाने में इंटरनेट बंद करवा दिया था l उनके कुछ गानें को बेहद हिट भी हुए हैं l जैसे ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आइज’ जैसे कई गानें ब्लॉकबस्टर रहे l हनी सिंह के यह गाने आज भी कई पार्टीज में बजते हैं। हालांकि, हनी सिंह को अपने गानों की वजह से कई बार विवादों में भी आ चुके हैं। इस बार फिर हनी सिंह अपने गाने के साथ तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनका साथ सोनाक्षी सिन्हा देती हुईं नजर आएंगी।

9 साल बाद देसी कलाकार का हुआ कमबैक

जी हां, साल 2014 में ‘देसी कलाकार’ गाने में हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने एक साथ काम किया था l उन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। हनी सिंह ने अपनी आवाज से और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने स्वैग से इस गाने को यादगार बना दिया था। 9 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 155 मिलियन व्यूज मिले थे।

बता दें कि हाल ही में हनी सिंह ने अपने नए गाने का पहला टीजर रिलीज किया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। टीजर पर करोड़ो में व्यूज भी आ रहे हैं l

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version