बीजेपी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ी बहुमतों से जीत हासिल की। 26 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी की, जिसका श्रेय जाता है भाजपा के चाणक्य अमित शाह की रणनीति को। भाजपा ने कई पार्टियों को पछाड़कर दिल्ली में अड़तालीस सीटें प्राप्त की, पर अब सवाल ये उठता है कि भाजपा का नया चेहरा कौन होगा। सूत्रों के अनुसार ये बात सामने आई है कि भाजपा का नया चेहरा पूर्वांचली होगा।
बीजेपी ने संभाला दिल्ली का संतुलन
आपको बता दें कि दिल्ली के नए सी.एम के लिए कई बड़े नाम भाजपा के दिमाग में हैं और उनका मंथन भी चल रहा है, जो दिल्ली को संभालने के लिए पूर्ण तरीके से सक्षम हैं। सी.एम बनने की इस रेस में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, जैसे कि प्रवेश वर्मा, जिन्होंने आप के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। दूसरा नाम रेखा गुप्ता का सामने आ रहा है, जिन्हें भाजपा के सी.एम के पद पर एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस रेस में तीसरा नाम वीरेंद्र सचदेवा का है, जिन्होंने भाजपा के लंबे समय के वनवास अवधि को तोड़ा और भाजपा को दिल्ली की कुर्सी वापिस दिलाई। अब भाजपा को पंजाब में सी.एम के रूप में अपना उम्मीदवार चुनना हो तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम सामने आया है। भाजपा ने इस बार सोचा है कि सी.एम के पद की कमान संभालने के लिए एक नया चेहरा होगा, जो पूर्वांचली से होना चाहिए। इसके पीछे की वजह पूर्वांचल की दिल्ली में बड़ी आबादी बताई जा रही है। जी हां, आपको बता दें कि दिल्ली में पूर्वांचल वोटर्स की संख्या काफी ज्यादा है, जो दो से तीन बार आप की पार्टी के साथ जुड़े थे। इस बार भाजपा को जीताने में पूर्वांचलियों का बड़ा हाथ है क्योंकि इस बार कच्ची कॉलोनी से 10 सीटें भाजपा को मिली हैं। देखा जाए तो भाजपा को चुनाव में 17 सीटें दिलाने में पूर्वांचलियों का बहुत बड़ा हाथ है।
बी.जे.पी की गूंज पहुंचेगी 1000 किलोमीटर दूर
जी हां, आपको बता दें कि भाजपा अपनी जीत पर दे रही है पूर्वांचलियों को एक बड़ी भेंट। अब भाजपा बिहार से भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। भाजपा ने अब एक नई रणनीति को बुनना शुरू कर दिया है। दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा अपनी शिरकत बिहार में करने जा रही है क्योंकि अगर भाजपा की नींव बिहार की ज़मीनों में जड़ पकड़ लेगी, तो पूर्वांचलियों के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। बिहार की बात करें तो सी.एम के लिए कई चेहरे हैं, जैसे कि मनोज तिवारी, रवि किशन, चिराग पासवान, जिन्हें नरेंद्र मोदी का हनुमान भी कहा जाता है, और भी कई नाम सामने आ रहे हैं, जो बिहार के सी.एम बनने योग्य बताए जा रहे हैं, जैसे कि अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी और डॉ. पंकज कुमार सिंह, जो मूल रूप से बिहार के सी.एम बनने योग्य बताए जा रहे हैं।