हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ‘गुरु नानक जयंती’ मनाई जाती है। इस बार 5 नवंबर 2025 को बुधवार के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जा रहीं है। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन को समर्पित किया जाता हैं।

गुरु नानक जयंती 2025

हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ‘गुरु नानक जयंती’ मनाई जाती है। इस बार 5 नवंबर 2025 बुधवार के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जा रही हैं। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन को समर्पित है। इस खास अवसर पर गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ और लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें अधिक संख्या में भक्त शामिल होते हैं और गुरु नानक देव जी के वचनों को याद करते हैं। साथ ही गुरु नानक जी के उपदेशों का स्मरण करते हुए सेवा से जुड़े काम सम्पन्न किए जाते हैं। ग्रंथों के मुताबिक, गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में अनेक यात्राएं की हैं। इनके जरिए उन्होंने लोगों को सत्य, करुणा व एकता का संदेश किया है। आज गुरु नानक देव जी की 556 वीं जयंती मनाई जा रही है, जो श्रद्धा व शांति का प्रतीक है।

गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सन्देश

  1. परमात्मा एक ही है, वही सभी का रचयिता और पालनकर्ता है।
  2. हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ, वही सच्चा मार्ग दिखाता है।
  3. ईश्वर हर जगह और हर प्राणी में विद्यमान है, इसलिए किसी से भेदभाव न करो।
  4. जो व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में लीन होता है, उसे किसी का भय नहीं सताता।
  5. ईमानदारी और मेहनत से जीवन यापन करो, यही सच्ची उपासना है।
  6. कभी किसी के बारे में ना बुरा सोचो और ना बुरा करो, सभी के प्रति दया भाव रखो।
  7. हमेशा प्रसन्न रहो और ईश्वर से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगो।
  8. अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंदों की मदद में लगाओ, यही सच्चा दान है।
  9. सबको समान दृष्टि से देखो, स्त्री और पुरुष दोनों एक समान हैं।
  10. भोजन केवल शरीर को जीवित रखने के लिए है, लोभ की बुरी आदत मत डालो।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version