बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद बिहार की जनता के मन में चुनाव खत्म होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें सबसे एहम सवाल है कि कौन होगा बिहार का अगला CM…
किसकी झोली में कितने वोट गए
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। जानकारी से पता चला हैं कि बीजेपी ने लगभग 89 सीटें और जेडीयू ने अंदाज़न 85 सीटें जीतीं और एक तरह से पूरा चुनाव क्लीन स्वाइप कर लिया, वहीं महागठबंधन के सभी दलों की सीटें मिलकर कुछ 50 का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं और सूत्रों के हवाले से पता चला हैं की आरजेडी मात्र 25 सीटें ही जीत पाई। NDA के प्रचंड बहुमत पाने के बाद बिहार की जनता में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रहीं हैं।
कब होगा अगले CM फेस का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद अब समय नई सरकार के गठन का है। इसके लिए पहले NDA के घटक दल अपनी बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि सोमवार की शाम NDA के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना जा सकता है। ख़बर आ रही है की इसी दिन शपथ ग्रहण की तारीख और मंत्रियों के नाम भी तय किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 19 से 22 नवंबर के बीच शपथ ग्रहण का दिन रखा जा सकता है। इस बार नीतीश पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जो उनका 10वां शपथ होगा।
जनता के कुछ एहम सवाल
बिहार में नए नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के पूरे आसार हैं, पर इसके बाद भी लोगों के मन में काफ़ी सारे सवाल उमड़ रहे हैं जैसे की क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे और अगर बने तो क्या अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे? इसके साथ सवाल यह भी है कि राहुल गांधी के लिए इस हार के क्या मायने होंगे? क्या जेडीयू के पास साइड बदलने के विकल्प अब ख़त्म हो गए हैं? क्या महिलाओं को लुभाना अब एक फ़ॉर्मूला बन गया है? तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को आश्वस्त क्यों नहीं कर पा रहे हैं? इस जीत के राष्ट्रीय स्तर पर क्या मायने हैं?
