क्यों लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान के बाद सलीम खान को दी धमकी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान को मिलती थी धमकीया। अब उनके पिता सलीम खान को जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से बाइक सवार महिला ने धमकी दी। उसी दौरान सलीम खान ने घबराते हुए बाइक का आधा नंबर नोट कर लिया उसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

किसने दी सलीम खान को धमकी

दोस्तों हमारे सूत्रों के अनुसार यह बुधवार की सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट की खबर है, जब सलीम खान मॉर्निंग वाक के लिए गए थे, उसी समय एक बाइक सवार महिला ने आकर उन्हें धमकी दी। आपको बता दे खबरों में आया है की महिला ने सलीम खान से कहा की सही से रहो वरना लॉरेंस विश्नोई को बता दूंगी। उसी समय सलीम खान ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई । सुर्खियों में यह भी सुनने में आया है की सलमान खान के ऊपर लॉरेंस ने पहले भी कई हमले करवाए थे। हमारे सूत्रों से यह भी पता चला है की लॉरेंस ने सलमान खान के घर पर फायरिंग भी करवाई थी। इस मामले में पुलिस को 9 लोगो पर शक था जिसमे से पुलिस ने 6 लोगो को अरेस्ट कर लिया था और सुर्खियों में यह भी सामने आया की उनमे से एक ने मई के महीने में सुसाईड कर लिया था। लॉरेंस ने अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर के बहार 5 राउंड फायरिंग भी करवाई थी। इस वारदात के बाद मुंबई पुलिस ने 2 दिन के अंदर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस स्टेशन में सलमान खान ने अपना ब्यान दर्ज करवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *