2 अक्टूबर 2025 को इंडियन सिनेमा पे ‘कांतारा चैप्टर 1 लेजेंड’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दोनों को एक साथ बड़े परदे पर रिलीज़ करा गया निर्देशकों का कहना था की दोनों फिलो को एक साथ रिलीज़ करा जाए जिससे ऑडिएंस इनका आनंद वीकेंड्स पर उठा सके और साथ ही फ़िल्म में अच्छी कमाई होगी पर हुआ कुछ ऐसा जिसको देख दोनों फिल्म निर्देशकों के होश ही उड़ गए। जानना चाहेंगे तोह जुड़े रहे हमारे साथ।
‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी…
ऋषभ शेट्टी की lockdown के वक़्त आई ‘कांतारा’ ने दर्शको को अपनी दैवीय रहस्यवाद और लोककथा-प्रधान अंदाज से दीवाना बना दिया था, जानकारी से पता चला है की 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार लगभग 309.64 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 2022 के बाद अब 2 अक्टूबर 2025 के दिन इसकी प्रीक्वल फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ दशहरे के मौके पर बड़े पर्दे पर आई है। चौकाने वाली बात है की मूवी 125 करोड़ के बजट में बनी और 3 दिन में 400 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ऋषभ शेट्टी की दोनों फिल्मे एक ओर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है, लेकिन यह केवल उपदेश तक सीमित नहीं रहती। हमें पर्दे पर विजुअल ट्रीट के रूप में एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां संस्कृति, परंपराएं और रहस्यवाद मिलकर एक सम्मोहक सिनेमाई अनुभव दिखाते हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ जयाराम, रुक्मिणी वसंत, और गुलशन दैविआह जैसे कलाकारों ने काम किया है। कहानी की शुरुवात लगभग 1500 साल पहले कदंब वंश के अत्याचारी राजा कुलशेखर और जंगल के आदिवासियों के बीच संघर्ष से है, जो बर्मे नामक एक योद्धा और राजा की महत्वाकांक्षी बेटी कनकवति के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कहानी परंपरा, प्रकृति और सत्ता के टकराव को दर्शाती है, जहाँ बर्मे अपने लोगों और ज़मीन को बचाने के लिए संघर्ष करता है। इस लड़ाई में प्रकृति की शक्तियाँ और दैवीय अवतार {पंजुरली दैव, गुलिगा दैव और वराह रूप (जो विष्णु के वराह अवतार से प्रेरित हैं और जंगल की अनियंत्रित ऊर्जा व उसके संरक्षण का प्रतिनिधित्व करते हैं)} भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरी फिल्म रहस्यों और माइथोलॉजिकल शक्तियां पर आधारित है। फिल्म की राइटिंग टीम ने विजुअली अद्भुत संसार, जादुई म्यूजिक स्कोर और सिनेमाई तकनीक के साथ कहानी लिखी है, वो किसी बेहतरीन थ्रिलर जैसी है। फिल्म सिर्फ असत्य और सत्य के संघर्ष तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि अमीर-गरीब, शांति-क्रोध, सभ्यता-जंगल जैसे संवेदनशील और रोमांचकारी अंदाज में सामने लाती है।

फुस हो गई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’…
शशांक खैतान और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ हो हई फुस जी हां आपको बता दे की दर्शको ने कांतारा को इस मूवी से ज़्यदा पसंद किया, शशांक खैतान ने अपनी फिल्म ऋषभ शेट्टी की कांतारा के साथ ये सोचकर रिलीज़ करी थी की दोनों फिल्म एक हाथ दशहर के शुभ अवसर पर वीकेंड्स पर धमाल बचा देंगी और अच्छी खासी कमाई करेंगी पर हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद शशांक खैतान के पैरो तले ज़मीन खिसक गई, 31.14 करोड़ के बजट में बनी शशांक खैतान की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बड़े परदे पर ज़्यदा ज़ोर नहीं लगा पाई। पहले दिन फिल्म ने लगभग 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, इसकी कमाई दूसरे दिन घटकर कुछ 5.5करोड़ रुपये रह गयी। तीसरे दिन का कलेक्शन करीब 7.25 करोड़ था, कुल कलेक्शन की बात करें तो वह अभी सूत्रों के अनुसार 22.02 करोड़ रुपये है। कहानी की बात करे तोह फैंस का कहना है की फिल्म वही पुरानी घिसी पिटी रोमांटिक स्टोरी की तरह ही है कुछ भी नया नहीं हैं। ऑडियंस को फिल्म से काफी उम्मीदे थी लेकिन ये फिल्म अपनी कुछ खास छवि नहीं बना पाई। फिल्म में वरुण धवन , जान्हवी कपूर , सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकारों के साथ मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय की भी भूमिकाएं हैं।
क्या है लोगो के विचार?
जानकारी के लिए आपको बता दे की दोनों फिल्मो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफ़ी डिफरेंस देखने को मिला हैं, जहा ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 करोड़ की कमाई करी और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अभी भी ये कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है, यही इसके विरीत शशांक खैतान की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में लगभग 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया जो की कांतारा से काफी कम है। दुनियाभर से विएववेर्स का रिस्पांस आ रहा है की कांतारा जैसी रीयलिस्टिक और VFX से बनी शानदार मूवी देखने के बाद बॉलीवुड की वही पुरानी घिसी पिटी कहानी कोन ही पसंद करेगा। यहां तक की कई लोगो ने तोह अब ये भी बोल दिया की बॉलीवुड अब अपनी अहमियतभी खोती जा रही हैं। क्या आपने भी ये फिल्म देखी अगर हां तो आपकी इन पर क्या विचार हैं हमे ज़रूर बताए?