भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री! प्रशांत किशोर के जन सुराज में शामिल होंगी

अक्षरा सिंह ने राजनीति में कदम रखने का किया ऐलान

बॉलीवुड, हॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ सिनेमा में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। इसी तरह सोमवार का दिन भी काफी रोमांचक बीता। बता दें इस दिन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया। जी हां अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का परचम अब राजनीति के मंच पर भी लहराता दिखाई देगा। एक्ट्रेस अब सिंगिंग और एक्टिंग के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी अपना दमखम दिखाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा ने ये कन्फर्म किया है कि वो प्रशांत किशोर से हाथ मिलाएंगी और उनकी पार्टी जन सुराज का दामन थामेंगी। जानकारी के लिए बता दें इस खबर ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।

प्रशांत किशोर के जन सुराज में होंगी शामिल

अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का परचम अब राजनीति के मंच पर भी लहराता दिखाई देगा। खबरों की मानें तोसोमवार दोपहर 3 बजे राजनीतिक मास्टर माइंड माने जाने वाले प्रशांत किशोर उन्हें अपनी पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। आपको बता दें कि सदस्यता लेने के दौरान अक्षरा ने बताया कि वो किसी पार्टी से नहीं बल्कि एक अभियान से जुड़ रही हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि पटना की लोकसभा की दोनों सीटों में से किसी एक पर अक्षरा चुनाव लड़ सकती हैं। जन सुराज अभियान के पटना ऑफिस में उन्होंने सदस्यता ली है। अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते से की थी। इसके बाद उन्होंने प्राण जाए पर वचन ना जाए, सत्या, मां तुझे सलाम जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अक्षरा ने कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। बता दें वो इंडस्ट्री की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सोलो हिट्स दी है और अब उनकी राजनीती में एंट्री उनके फैंस को काफी एक्ससिटेड कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *