'उडारियां' फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर हुई वायरल

‘उडारियां’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर हुई वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘उडारियां’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की बोल्ड फोटोज जमकर ट्रेंड कर रही हैं l यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपनी बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। उनके बोल्ड लुक को लेकर खूब चर्चा हुई। अब प्रियंका के हालिया शूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बिग बॉस से हुआ इजाफा

बता दें कि टीवी सीरियल ‘उडारियां’ से घर-घर में मशहूर हुईं प्रियंका चाहर चौधरी को पॉपुलैरिटी में सबसे ज्यादा इजाफा सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 16’ से हुआ। इस शो में वह सेकेंड रनर-अप रही थीं। उनकी मजबूत पर्सनैलिटी ने बिग बॉस में हर किसी का दिल जीत लिया था। सभी लोग प्रियंका को ही विनर मान रहे थे परन्तु ज्यादा वोट्स के चलते एमसी स्टेन के हाथ ट्रॉफी लगी। शो से निकलने के बाद प्रियंका अपने हुस्न का जादू चला रही हैं।

प्रियंका चाहर ने बिकिनी में दिखाई बोल्ड अदाएं

बता दें सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से आग लगा दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी किलर फोटोज शेयर की हैं। समंदर किनारे प्रियंका ने अपनी किलर अदाओं से चाहने वालों के होश उड़ा दिए हैं। ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड बिकिनी के साथ प्रियंका ने बेहद शॉर्ट डीप नेक सिल्क ड्रेस पहनी है और समंदर किनारे किलर पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बाकी की तस्वीरों में भी प्रियंका अपना कातिल फिगर फ्लॉन्ट करते हुए इठलाती-बलखाती हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से स्टाइल किया है। खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका का ये स्टनिंग लुक उभरकर आ रहा है।

फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

बता दें कि प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दीवार पर मिरर मिरर…., बाकी सब तुम पूरा करो।” कनिका मान से लेकर राजीव अदातिया तक ने उनकी तारीफ की है। साथ ही फैंस भी कह रहे हैं कि प्रियंका ने इन तस्वीरों से तापमान बढ़ा दिया है। कमेंट बॉक्स प्रियंका की तारीफों से भर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *