C.K. Felicitation ceremony held at Reddy Hall, ALT Center Rajnagar

सी.के. रेड्डी हाल, एएलटी सैन्टर राजनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

फरीदाबाद : संस्कार सेना व मिशन स्वस्थ भारत के संयुक्त तत्वाधान में माता-पिता व समाज की सेवा करने वाले लोगों को आज गाजियाबाद स्थित सी.के. रेड्डी हाल, एएलटी सैन्टर राजनगर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन सिंह जांगड़े, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपीएस डा. एम.के.सेठ, मिशन स्वस्थ भारत मिशन के संस्थापक डा. पी.के. वर्मा ने बताया कि माता-पिता व समाज की सेवा कार्यों में लगे हुए देश भर के 101 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया है।

इसी कड़ी में फरीदाबाद के वरिष्ठ एडवोकेट डा. तरूण अरोड़ा को श्रवण कुमार राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री अरोड़ा को गरीब बुजुर्गों, महिलाओं की सेवा करने के लिए दिया गया। एडवोकेट श्री अरोड़ा ने सम्मान पाने के बाद संस्कार सेना व मिशन स्वस्थ के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

श्री अरोड़ा ने कहा कि उनके द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास परिषद के तत्वाधान में गरीब महिलाओं के विकास हेतु कई प्रकार की कौशल योजना चलाई हुई है। जिनमें सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर का कोर्स, पैसों के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुकी महिलाओं को विभिन्न कालेज में एडमिशन दिलवाते है। साथ ही बुजुर्ग व बेसहारा महिलाओं को पेशन व कई प्रकार की मेडिकल सहायता भी उपलब्ध करवाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *