कांग्रेस विधायक सुखदेव खैरा हुए गिरफ्तार, ड्रग्स तस्करी का आरोप

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ में उनके सेक्टर 5 स्थित घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तारी के दौरान खैरा फेसबुक पर लाइव हुए और पुलिस-कर्मिओ से बहस करते नज़र आए।

विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार

पंजाब कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को चंडीगढ़ में उनके सेक्टर 5 स्थित घर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी पर कोई बयान जारी नहीं किया है। गिरफ़्तारी के दौरान खैरा फेसबुक पर लाइव हुए और पुलिस-कर्मियों से बहस करते नज़र आए। लाइव वीडियो में डीएसपी अचरू राम शर्मा को साफ़ कहते देखा जा सकता है कि एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है। आपके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत मिले है।
आपको बता दें बताया जा रहा है कि ड्रग्स से जुड़े एक मामले में पंजाब पुलिस की टीम कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार करने उनके चंडीगढ़ वाले आवास पर पहुंची। पुलिस टीम की छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान फेसबुक पर लाइव थे खैरा

बता दें छापेमारी के दौरान कांग्रेस विधायक खैरा जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव थे। लाइव के दौरान खैरा को पुलिस से बहस करते साफ देखा और सुना जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें इस दौरान वे पुलिस से गिरफ्तारी के लिए वारंट मांगते हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही वे गिरफ्तारी का कारण भी पूछते हुए सुने जा सकते हैं। फेसबुक लाइव के दौरान छापेमारी टीम में मौजूद एक अधिकारी खुद को डीएसपी जलालाबाद अच्छरू राम शर्मा बताता रहे है। अधिकारी ने खैरा को बताया कि उन्हें एक पुराने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। खैरा का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने उस केस रद्द कर दिया है और वह गिरफ्तारी का विरोध करते हैं। उनका दावा है कि यह कदम राजनीति से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *