"Elon Musk lost as much as Mukesh Ambani's total wealth in 2022 | Business Insider India" ariaHidden : "false"

एलन मस्क की एक झटके में गिरी नेटवर्थ, साथ ही अंबानी की नेटवर्थ में भी आई गिरावट

एलन मस्क का नाम दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की लिस्ट में आता हैं l एलन मस्क 209.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह टेस्ला के 13% शेयरों के मालिक हैं और ऑटो कंपनी से अपनी अधिकांश संपत्ति प्राप्त करते हैं। गुरुवार को एलन मस्क की नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर यानी
13,39,17,94,85,000 रुपये की भारी गिरावट आई। तिमाही नतीजों में आय और बिक्री दोनों मालों में उम्मीदों से चूकने के बाद टेस्ला के शेयरों में 9.3% की गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि गुरुवार को तीसरी तिमाही में टेस्ला की कमजोर आय के कारण एलन मस्क की संपत्ति में 16.1 अरब डॉलर की गिरावट आई। कंपनी शेयरों में 9.3 परसेंट की भारी गिरावट आई। इस वजह से मस्क की नेटवर्थ गिरकर 210 अरब डॉलर रह गई है। जानकारी के लिए बता दें मस्क 209.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह टेस्ला के 13% शेयरों के मालिक हैं और ऑटो कंपनी से अपनी अधिकांश संपत्ति प्राप्त करते हैं। तिमाही नतीजों में आय और बिक्री दोनों मालों में उम्मीदों से चूकने के बाद टेस्ला के शेयरों में 9.3% की गिरावट दर्ज की गई। टेस्ला भी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। अब उसका मार्केट कैप 698.62 अरब डॉलर रह गया है।

बता दें बुधवार को आय से जुड़े आंकड़े जारी करने के बाद एक कॉन्फ्रेंस मस्क ने बार-बार उपभोक्ता विश्वास पर उच्च ब्याज दरों के असर का उल्लेख किया। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इस साल पहली तिमाही गिरावट दर्ज की गई और कंपनी ने 435,059 वाहनों की आपूर्ति की, जबकि कंपनी द्वारा बार-बार अपनी कारों की कीमतों में कटौती किए जाने के बाद उसका मार्जिन चार साल में सबसे कम हो गया। परन्तु इसके बावजूद भी मस्क की संपत्ति 2023 में 70 अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है l इसके साथ ही बिगड़ते बुनियादी आंकड़ों के बावजूद इस साल टेस्ला के शेयरों में मजबूती लौटी है।

बता दें कि इन सारे संघर्षों के बावजूद, टेस्ला का कहना है कि यह साल के अंत तक 1.8 मिलियन ग्राहकों को नए वाहन देगा। इस समय टेस्ला दुनिया का सबसे महंगा वाहन निर्माता बना हुआ हैं l इसके साथ ही कंपनी का कहना हैं कि नवंबर में अपने पहले लंबे समय से प्रतीक्षित साइबरट्रक का वितरण करेगा, जो निर्धारित समय से लगभग दो साल पीछे है।

कैसी हैं अंबानी-अडानी की दशा

बता दें कि गुरुवार को जहां मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई वहीं दूसरी तरफ भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में 64.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 85.9 अरब डॉलर रह गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.17 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ गुरुवार को एक करोड़ डॉलर की तेजी के साथ 61.2 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 59.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *