Gold and silver prices fall, know by what percentage the price fell

सोने और चांदी की कीमतों में हुई गिरावट, जानिए कितनी फीसदी तक गिरा भाव

आपको बता दें कि सोने के भाव में अब गिरावट देखने को मिलेगी l इस बीते शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने के साथ साथ चांदी भी 0.33 फीसदी तक फिसल गई है। रेटिंग एजेंसी फिच के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से कम करके AA प्लस करने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव में नरमी आई है। फिच ने इस सप्ताह मंगलवार को अमेरिका की रेटिंग को कम किया और बुधवार को सोने का भाव गिर गया। सोना वायदा 59,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी कीमतों पर एक बार नजर जरूर डालें l

क्या हैं सोने और चांदी के भाव?

बता दें कि एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की शाम को 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 59522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में शुक्रवार की शाम को गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार की शाम को 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 72488 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 74037 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

क्या है सोने और चांदी का वैश्विक भाव?

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.37 फीसदी या 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,976 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1942.91 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं दूसरी तरफ कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में शुक्रवार की शाम को तेजी देखने को मिली थी। कॉमेक्स पर शुक्रवार की शाम को चांदी 0.08 फीसदी या 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 23.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी थी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी बढ़कर 23.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी थी।

आपको बता दें कि इस साल यानी 2023 में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। साल 2023 की शुरुआत में ही सोने के भाव 60 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर चुके थे। अप्रैल-जून की तिमाही में भारत में सोने के आभूषणों की मांग में साल दर साल 8 फीसदी की गिरावट देखी गई है। सोना सस्ता हुआ है। सोना 0.07 फीसदी या 40 रुपये की गिरावट के साथ 59,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *