"Why do we celebrate Haryana Diwas? - Quora" ariaHidden : "false"

आज 1 नवंबर को 57 साल का हुआ हरियाणा, जानिए कैसे हुआ हरियाणा का जन्म

आज 1 नवंबर हैं आज ही के दिन हरियाणा का जन्म हुआ था l आज हरियाणा 57 साल का हो गया है l 1 नवंबर को हरियाणा स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है l पंजाब से अलग होकर बना नया राज्य हरियाणा अपना 57वां स्थापना दिवस मना रहा है l 1 नवंबर 1966 में हरियाणा का गणन किया गया था l तब से लेकर आज तक हरियाणा में कई बदलाव हुए हैं l आज हरियाणा भारत का ऐसा राज्य बन गया है जहां के लोग कई क्षेत्रों में भारत और अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं l

आपको बता दें कि कई साल पहले दिनांक 1 नवंबर को हरियाणा पंजाब से अलग हुआ इसके बाद इन 57 वर्षों ने हरियाणा ने कई आयाम स्थापित किए हैं l आधारभूत ढांचे से लेकर खेल शिक्षा संस्कृति सहित विकासात्मक गतिविधियों में दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। इसके बाद सभी देशो और विदेशो में प्रदेश का नाम हुआ l 57वां स्थापना दिवस मना रहे इस प्रदेश ने लंबे सफर में अनेक उतार-चढ़ाव देखे पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विकसित राज्यों में आज पहले पायदान पर है।

बता दें कि इस प्रदेश का वर्णन महाभारत जैसे ग्रंथों में भी है l धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की बात हो, उद्योग में पानीपत की बात हो या फिर साइबर सिटी गुरुग्राम में गगनचुंबी इमारतों में देश और दुनिया की तमाम कंपनियों के ऑफिस हो l इसके साथ ही हरियाणा ने कृषि और खेल के क्षेत्र में भी खुद को सिरमौर के रूप में स्थापित किया है l आज स्थापना दिवस के मौके पर आइए जानते है पंजाब से अलग होने के बाद आज हरियाणा कहां खड़ा है और किन क्षेत्रों में अभी काम करने की जरूरत है l

जानकारी के लिए बता दें कि एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर अस्तित्व में आया तो पहचान थी सिर्फ रेतीले और कीकर के जंगलों के प्रदेश की l जहां पर बुनियादी सुविधाएं नाममात्र थी। आज जब हरियाणा 57 साल का हो गया है, यह प्रदेश आधारभूत ढांचे से लेकर खेल, शिक्षा, संस्कृति सहित विकासात्मक गतिविधियों में दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। 58वां स्थापना दिवस मना रहे इस प्रदेश ने लंबे सफर में अनेक उतार-चढ़ाव देखे, पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विकसित राज्यों में आज पहले पायदान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *