G20 summit 2023

कितने लागत में होगा G20 शिखर सम्मेलन, क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में

आपको बता दें कि भारत के लिए 8 से 10 सितंबर होगा सबसे खास। G20 समिट के लिए दुल्हन की तरह दिल्ली को सजाया-संवारा जा रहा है। पूरी दिल्ली में यातायात और पुलिस कर्मियों कि छावनी साफ देखी जा सकती है। G 20 का समय करीब आता जा रहा है ऐसे में इसके लिए आज यानी 2 सितंबर को पुलिस जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली जिले की ओर तक यातायात प्रभावित होने कि पूरी संभावना है।

लग्जरी कमरे‌, बुलेट प्रूफ खिड़कियां और ना जाने क्या-क्या?

आपको बताते चले कि भारत इस बार G 20 का मेजबान बनाने जा रहा है। G-20 समिट के लिए दुनियाभर से मेहमान भारत देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने लगे है। 7 सितंबर से खास महमानों का जमावड़ा भी होने लगेगा। सुरक्षा के बंदोबस्त चाक चौबंद किए जा रहे हैं तो वही मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए राजधानी के बड़े-बड़े होटल भी तैयारी में कोई कमी नहीं रख रहे है। दिल्ली की कनॉट प्लेस इलाके में ललित ग्रुप के होटल्स में डेलिगेशन उनके राष्ट्र प्रमुखों के रहने का बहुत खासा इंतजाम किया जा रहा है। पूरे होटल को G 20 के थीम के रूप में सजा धजा दिया गया है। दिल्ली के हर सड़को पर बड़े बड़े होडिंग्स G 20 के ही देखने को मिल रहे है। दिल्ली में G-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसके मद्देनजर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों को पेंटिंग व फव्वारों से चमकाया जा रहा है। रास्ते के किनारो से गरीबो की दुकाने, छावनी और झोपड़िया भी हटा दी गयी है। G-20 की तैयारियों के लिए दिल्ली में हर जगह सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। अब विपक्षयों कि कमान सँभालते हुए अरविंद केजरीवाल एंड टीम ने डबल इंजन वाली सरकार से G 20 खर्चो का लेखा जोखा कि मांग कि है।

फुल ड्रेस रिहर्सल

आपको बता दें कि नई दिल्ली में जी20 समिट के लिए पूरी दिल्ली में पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। पुलिस कर्मियों G 20 कि सुरक्षा हेतु रिहर्सल होनी है। जिसके चलते नई दिल्ली के कुछ रास्ते प्रभावित रहेंगे। एडवाइजरी में कहा गया है कि शनिवार को रिहर्सल का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक और शाम 7 बजे से 11 बजे तक होगा। दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के दिन करीब आ रहे है। इसके लिए आज यानी 2 सितंबर को पुलिस जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी और राष्ट्रीय दिल्ली में लोगो से पुलिस द्वारा अनुरोध किया गया है कि आज के दिन वो जितना हो सके उतना मेट्रो का ही उपयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *