पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 23 मार्च को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में संबोधित करने पहुंचे और राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव हारने के करीब डेढ़ महीने बाद यह उनकी दिल्ली में पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि भगत सिंह और आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए राजनीति में आई है। इस आयोजन में अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुँचे अरविंद केजरीवाल
हमारे देश में वीर सपूतों के सम्मान में 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था, बल्कि ये लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान, त्याग और साहस की अमर गाथा भी है। इन्हीं वीरों में से तीन अमर शहीद थे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु। इन तीनों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण त्याग दिए थे। आम आदमी पार्टी ने रविवार को शहीद दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दिल्ली में भाजपा की सरकार आने पर भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें हटाए जाने से जुड़ा मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को भी घेरा। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘आप’ मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, विधायक, पार्षद और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित आप के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
आपको जानकारी के लिए बता दें की विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह उनकी दिल्ली में पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी जहाँ केजरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि भगत सिंह और आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए राजनीति में आई है।

जन-जन में बलिदान की सोच पहुंचाने का संकल्प
आप सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह हैं। भगत सिंह कहते थे कि सिर्फ अंग्रेजों को हटाना ही काफी नहीं है, समाज का ढांचा बदलना होगा, नहीं तो गोरे अंग्रेज तो चले जाएंगे लेकिन काले अंग्रेज आ जाएंगे।’’ केजरीवाल आगे कहते हुए बोले- ‘‘बिल्कुल यही हुआ है। आज के शासक अंग्रेजों से भी बदतर हैं।’’ दिल्ली में सत्ता संभालने के 48 घंटे के भीतर ही भाजपा ने सरकारी दफ्तरों से भगत सिंह और आंबेडकर की तस्वीरें हटा दीं जबकि कांग्रेस ने पहले उनकी तस्वीरें लगाए जाने की आलोचना भी की थी, लेकिन जब भाजपा ने उन्हें हटाया तो वह चुप रही। केजरीवाल ने सवाल करते हुए कहा कि क्या देश के लिए भगत सिंह से ज्यादा किसी ने बलिदान दिया है।’’ ब्रिटिश शासन का ज़िक्र करते हुए कहा की ब्रिटिश शासन के दौरान भगत सिंह को भी जेल से पत्र लिखने की इजाजत थी लेकिन जब उन्होंने (केजरीवाल ने) जेल में रहते हुए उपराज्यपाल को पत्र लिखा तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसपर उन्होंने कहा की आज के शासक तो उस वक़्त से भी घटिया है।
आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने भी दिल्ली में अपनी पार्टी की हालिया चुनावी हार की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह में अभिमन्यु के फंसने और धोखा खाने से की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह अभिमन्यु ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, उसी तरह आप और अधिक मजबूती के साथ फिर से उभरेगी। आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की हालिया चुनावी हार की तुलना भट्ठी में सोने को शुद्ध करने की प्रक्रिया से की।

भा.ज.पा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए
दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल ने गुस्सा दिखते हुए कहा की ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना को कथित तौर पर प्रतिबंधित करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बस परिचालक अब महिलाओं को गुलाबी टिकट देने से मना कर रहे हैं, जब तक कि वे ‘ऐप’ डाउनलोड न करें। भाजपा पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? सुविधाओं में सुधार करने के बजाय वे मौजूदा सुविधाओं को छीन रहे हैं। बीजेपी ने अब तक महिलाओं को 2,500 रुपये देना शुरू कर देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’ केजरीवाल ने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी, अब उन्होंने महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने की अनुमति क्यों दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि ‘आप’ संघर्ष से पैदा हुई है और पूरे देश में अपना मिशन जारी रखेगी।