Lunar eclipse going to occur today on Sharad Purnima? Know the auspicious time

आज शरद पूर्णिमा पर लगने जा रहा हैं चंद्र ग्रहण? जानिए शुभ मुहूर्त

आज यानी 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अब साल के आखरी सूर्य ग्रहण के बाद यह चंद्र ग्रहण लगने जा रहा हैं l शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को लगा था। आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद लगने जा रहा हैं l जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही कारण है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। आप चाहें तो दूसरे दिन खीर बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं। या फिर आज सूतक काल शुरू होने से पहले खीर बना कर उसमें तुलसी की पत्तियां डाल कर रख दें। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद आप इस खीर को चंद्रमा की रोशनी में रख कर कुछ देर बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सीमित समय कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का हैं । वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में सभी राज्यों में दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण का समय

ग्रहण का स्पर्श रात- 1:05 बजे
ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे
ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे
ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *