मनीषा सिंह : जीवनशैली और फिटनेस को फिल्म और टीवी शो के साथ जोड़ने वालीं एक सशक्त महिला

मनीषा सिंह : जीवनशैली और फिटनेस को फिल्म और टीवी शो के साथ जोड़ने वालीं एक सशक्त महिला

नई दिल्ली : इस सत्य से सभी परिचित हैं कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है, और यह तभी प्राप्त होता है जब हम सकारात्मक जीवनशैली अपनाते हैं। माँ बनने की परीक्षा से गुजरने और पक्षाघात को मात देने वालीं सुविख्यात जीवनशैली और फिटनेस कोच मनीषा सिंह जानती हैं कि मुश्किल दिन जीवन के सबसे अच्छे दिन होते हैं, क्योंकि इन्हीं कठिनाइयों की अग्नि में तप कर चैंपियन बनते हैं।
उनकी जीवन यात्रा ने कई लोगों को प्रेरित किया है और उन्होंने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। जीवनशैली और फिटनेस के विभिन्न आयोजनों में नाम कमाने के अलावा, उन्होंने पंजाबी संगीत एल्बमों में भी काम किया है और कई टेलीविजन शो में भाग लिया है। वह एक भाषा विशेषज्ञ भी हैं।

मनीषा ने पुश इंडिया पुश चैलेंज चैंपियन 2023 (एक बार में अधिकतम संख्या में फुल रेंज पुशअप करके), एमटीवी रोडीज़ 2019, मिस फिटनेस इंडिया 2015 और मिसेज इंडिया 2017 परफेक्ट बॉडी टाइटल जैसी प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक भाग लिया है।
उनके टीवी शो में शामिल हैं एमटीवी रोडीज़, एनडीटीवी न्यूज़, न्यूज़ नेशन, टाटा स्काई फ़ैमिली हेल्थ शो सीरीज़, द कराटे फीमेल। गौरतलब है कि मनीषा भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के साथ अब तक की सबसे बड़ी आत्मरक्षा कार्यशाला का हिस्सा रही हैं, जिसमें 5000 से अधिक लड़कियों ने भागीदारी की थी।

जैसा कि मनीषा सिंह कहती हैं, “दुख के उस पार महानता के कई पहलू हैं और बीमारी से या माँ बनने के बाद जीवन समाप्त नहीं हो जाता। यदि आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दे सकें तो मातृत्व वास्तव में एक नए महान चरण की शुरुआत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *