Prakash Raj had to make fun of Chandrayaan-3 and Vikram Lander, the user simply said 'anti-national'

प्रकाश राज को चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर का मजाक बनाना पड़ गया भारी, यूज़र ने सीधा ही कह डाला ‘देशद्रोही’

बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्‍टार और ‘सिंघम’ और ‘वॉन्‍टेड’ जैसी फिल्‍मों के एक्‍टर प्रकाश राज को चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर का मजाक बनाना बेहद भारी पड़ गया है l सोशल मीडिया पर अब सभी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है l ‘एक्स’ पर प्रकाश राज ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसे चांद से भेजी गई विक्रम लैंडर की पहली तस्‍वीर बताया है। लोग अब उन्‍हें ‘देशद्रोही’ तक कह रहे हैं।

बता दें कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्‍मों में अपनी धाक जमाने वाले प्रकाश राज अपनी दमदार एक्‍ट‍िंग के लिए मशहूर है l परन्तु अब इन्हे चंद्रयान-3 का मजाक बनाने पर इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी l प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। प्रकाश राज ने रविवार रात को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्‍ट किया, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया है।

‘Chandrayaan 3’ की सफलता को लेकर जहां देश में हर जगह गर्व महसूस किया जा रहा है, वहीं प्रकाश राज ने ‘एक्‍स’ पर एक कार्टून पोस्‍ट किया है, जिसमें एक किरदार चाय के साथ नजर आ रहा है। उन्‍होंने इसके साथ कैप्‍शन में लिखा है, ‘ब्रेकिंग न्‍यूज! ये देखिए विक्रम लैंडर से आई चांद की पहली झलक। वाउ।’ बता दें कि प्रकाश राज ने इस पोस्‍ट में किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन कार्टून में चायवाले को देखकर लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज मान रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रयान-3 का मजाक बनता देख इसे राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘किसी से इतनी भी नफरत मत कीजिए कि यह देश से नफरत की तरह दिखने लगे।’ वही दूसरी तरफ एक अन्‍य ने कॉमेंट किया, ‘आपका नाम प्रकाश है, लेकिन मतलब अंधकार है।’ इसके साथ ही एक तीसरे यूजर ने रिएक्‍ट करते हुए लिखा है, ‘आपकी यह हालत देखकर दुख होता है। आप इतना नीचे गिर गए हैं…शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं… मुझे इसरो पर गर्व है…जय हिंद।’

बता दें कि एक यूजर ने तो सीधा ही प्रकाश राज को ‘देशद्रोही’ कह डाला l इस पोस्ट पर बहुत से एक्टर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है l हालांकि, इस पोस्‍ट पर बहुत से यूजर एक्‍टर के समर्थन में भी नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नही है जब प्रकाश राज ने ऐसा कोई विवादित ट्वीट किया है। वह इससे पहले भी बहुत बार देश में सत्तासीन बीजेपी और मोदी सरकार पर तंज कसते आए है l

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ‘चंद्रयान-3’ अपने मिशन के आख‍िरी पड़ाव पर है। उम्‍मीद यही है कि 23 अगस्‍त को यह चांद के साउथ पोल पर लैंड कर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *