राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट में भरी 30 मिनट की उड़ान, फाइटर जेट की को-पायलट बनने वाली दूसरी महिला प्रेजिडेंट।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरपोर्ट स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। सुखोई जेट में उड़ान भरने वाली वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गयी है। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई जेट में उड़ान भरी थी।
एयरफोर्स ने जानकारी दी की एयरक्राफ्ट को कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कप्तान नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया। बता दे इससे राष्ट्रपति मुर्मू को तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था.

तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं। आज असम दौरे का राष्ट्रपति मुर्मु का आखिरी दिन है। इससे पहले सात अप्रैल को उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया था और और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की थी।

क्या है सुखोई की खासियत?

बताते चलें कि सुखोई को रूस के सैन्य विमान निर्माता कंपनी सुखोई और भारत की हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है। सुखोई सुखोई-30 MKI विमान चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। सुखोई 2100 किमी प्रतिघंटे से भी तेज रफ्तार से उड़ सकता है। दरअसल, सुखोई करीब 1 मिनट में 150 राउंड फायर कर सकता है। ये हवा में ही इंधन भर सकता है और ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलों और लेजर बमों को लेकर भी उड़ान भर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *