"Political: प्रियंका गांधी को लेकर आई बड़ी खबर, नहीं लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव, राहुल पर कल होगा फैसला | News Nasha"

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने को किया इनकार

लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई हैं l हाल ही में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर इनकार कर दिया हैं l जी हां, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार के दोनों सदस्यों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उत्तर प्रदेश की इन 2 सीटों को लेकर अब कांग्रेस पार्टी बड़ा निर्णय लेने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पारिवारिक गढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर निरुत्सुक हैं। अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने से दोनों नेताओं ने मना कर दिया है। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी एक मई को अमेठी से नामांकन फाइल कर सकते हैं। वहीं प्रियंका की चर्चा रायबरेली से थी।

बता दें कि अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। बीजेपी ने 1967 से हुए आम चुनावों में 13 बार कांग्रेस और दो बार जीत हासिल की है। राहुल गांधी 2004, 2009 और 2014 में लगातार यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। लेकिन वहीं बीजेपी की स्‍मृति इरानी से उन्‍हें 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

जानकारी के लिए बता दें कि 1980 में संजय गांधी ने अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव जीता था। वहीं इसके बाद पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 1984, 1989, 1991 में जीत दर्ज की थी। फिर सोनिया गांधी 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ीं और जीती l सोनिया गांधी इसके बाद रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने लगीं। वहां से वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार सांसद चुनी गईं। अब सोनिया गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से नहीं लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *