आ रहा है दीपो का त्यौहार, क्या खरीदना होगा शुभ, इस धनतेरस पर कहाँ करें निवेश का श्रीगणेश

REPORTED BY SHREYA DUBEY

धनतेरस के दिन खरीददारी करने का चलन है। इस दिन के निवेश को काफी शुभ माना जाता है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इस धनतेरस पर कहा करें निवेश का श्रीगणेश। पढ़े पुरी रिपोर्ट।

दीपो का पांच दिनों का दिवाली फेस्टिवल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बता दें 10 नवंबर को धनतेरस के साथ इस त्‍योहार की शुरुआत होने जा रही है। धनतेरस के दिन खरीददारी का चलन सदियों पुराना है। लोग अपनी सामर्थ्‍य के हिसाब से सोना, चांदी, बर्तन, सिक्‍के आदि खरीदकर घर लाते हैं। इस दिन किया गया निवेश बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन क्या खरीदें क्या नहीं कहा करे निवेश का श्रीगणेश।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना होगा शुभ?

बता दें धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। आपको जानकारी के लिए बता दें धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं मान्यताओं के अनुसार इस दिन साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। बता दें कि धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

यहां करें निवेश का श्रीगणेश

आपको बता दें अगर आप भी इस धनतेरस के मौके पर निवेश करने वाले हैं तो उन जगहों पर इन्‍वेस्‍टमेंट करें जहां से आप कुछ समय में बेहतर पूंजी बना सकें। जानकारी बेहतर रिटर्न के लिए आप फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। इन्‍हें RBI बॉन्‍ड्स भी कहा जाता है। फ्लोटिंग रेट बॉन्ड होने के कारण पूरे टेन्योर के दौरान ब्याज इस पर एक समान नहीं रहता। इस बॉन्ड पर ब्याज का निर्धारण हर छह महीने पर यानि कि 1 जुलाई और 1 जनवरी को किया जाता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप निवेश के लिए वीपीएफ यानी वॉलेंटरी प्रोविडेंट फंड का विकल्‍प चुन सकते हैं। सोने चांदी में भी इस दिवाली इन्वेस्ट करना शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *