"Surya Grahan Solar Eclipse On 8th April 2024 Watching Live In These Cities - 8 अप्रैल को साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन शहरों में दिखेगा 50 साल का सबसे सुंदर"

आज लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए क्या रहेगा समय?

साल 2024 का आज पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा हैं l 50 वर्षों बाद यह सूर्य ग्रहण सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा l ये सूर्य ग्रहण लगभग 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। इतना ही नहीं यह पूरा सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब यह ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा। लेकिन भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता l जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा जो कि भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। यह देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। हालांकि यह भारत में नजर नहीं आएगा l लेकिन कई स्थानों पर इसको देखा जा सकेगा l यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा l दुनिया के कई हिस्सों में कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक सूर्य ग्रहण के नजारे को देखा जा सकता है। विज्ञान में ग्रहण की घटना को खगीलीय माना जाता है वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष में इसे शुभ नहीं माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले सूर्यग्रहण लगेगा l

आखिर कब लगता है सूर्य ग्रहण?

बता दें कि सूर्य ग्रहण चार तरह के होते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। जब सूर्य और पृथ्वी का बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें चांद के पीछ सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढक जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *