The first song 'Zinda Banda' of the film Jawan is releasing today

आज रिलीज हो रहा है फिल्म जवान का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान अपनी इस फिल्म में सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही जवान का प्रिव्यू रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद जवान का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया, इसे भी लोगों ने जमकर प्यार दिया है।

फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने इस फिल्म के पहले गाने की घोषणा कर दी है। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहला गाना जिंदा बंदा की रिलीज डेट और टाइम भी बताया है।

आज शाहरुख खान अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का गाना जिंदा बंदा जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वह आज रिलीज हो रहा है। जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया पर जवान ट्रेंड कर रहा है। आज सुबह शाहरुख खान ने अपनी एक फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘जवान की आवाज…गाना आज दोपहर 12:50 पर रिलीज होगा।’

बता दें कि यह फिल्म 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। शाहरुख खान ने इस ट्वीट में बताया है कि गाना तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भी शामिल है। शाहरुख की जवान तमिल, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान में शाहरुख खान दोहरे किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं नयनतारा कॉप की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बता दें कि इसी साल शाहरुख की पठान भी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। पठान के जरिए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर करीब चार साल के बाद वापसी की थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 500 करोड़ से ज्यादा रहा था। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। वहीं पठान में सलमान खान का कैमियो रोल भी देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *