भव्य और खास होगा अयोध्या में इस बार दीपोत्सव, राम लला को लाने कि है पुरी तैयारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में इस बार 4 देश और 24 प्रदेश की रामलीलाओं का मंचन होगा। इस आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है इसलिए इसकी भव्यता मे में कोई कमी न हो।

21 लाख दीपों से सजेगी अवधपुरी

बता दें अयोध्या में दीपोत्सव इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। वैसे तो 2017 से यहां हर साल दीपोत्सव पर एक नया कीर्तिमान बन आ रहा है। मगर रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले होने वाले इस बार के दीपोत्सव को लेकर योगी सरकार बेहद खास तैयारियों में जुटी नज़र आ रही है। इस बार 21 लाख दीपों से अवधपुरी जगमग होगी। इसके साथ ही फिर एक बार इस दिवाली विश्व का कीर्तिमान बनेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कि बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक की इसमें उन्होंने दीपोत्सव, हनुमान जयंती, दीपावली, छठ पूजा, देवोत्थान एकादशी, देव दीपावली आदि पर्वों के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उनका सख्त निर्देश है कि शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया जाए। अराजक तत्वों के साथ कोई नरमी न बरती जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपोत्सव उल्लास का अवसर है इसलिए लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पुलिस काम करे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों और साथ ही गलती की कोई गुंजाइश ना हो। बता दें सीएम योगी कहा कि दीपोत्सव हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है अयोध्या दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। सरयू नदी की आरती भी उतरी जाएगी।

सीएम ने कहा कि 4 देशों और 24 प्रदेशों की रामलीलाओं का मंचन होगा। इस आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है इसलिए इसकी भव्यता में कोई कमी न हो। अयोध्या जिले में जगह-जगह पर समारोह का सीधा प्रसारण किया जाना चाहिए। आपको बता दें सीएम योगी ने आगे कहा कि 23 से 26 नवंबर तक काशी में गंगा महोत्सव और 27 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। जानकारी के लिए बता दें इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देव दीपावली पर इस साल भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस साल 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *