
श्री यंत्र प्राण प्रतिष्ठा एवं साधना महोत्सव का भव्य आयोजनदिल्ली NCR में 19 एवं 20 सितंबर 2026 को एक भव्य एवं दिव्य “श्री यंत्र प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माँ स्मिता वेंकटेश एवं ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
इस दो दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों को श्री यंत्र के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। गुरु माँ स्मिता वेंकटेश स्वयं श्री यंत्र को सक्रिय (Activate) करने की विधि, उसकी ऊर्जा को जागृत करने की प्रक्रिया, दैनिक पूजा-विधि तथा श्री यंत्र से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में मार्गदर्शन देंगी।

कार्यक्रम के दौरान श्री यंत्र साधना, मंत्रों का महत्व, धन, समृद्धि, सुख-शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति में श्री यंत्र की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। यह आयोजन उन सभी साधकों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने जीवन में धन, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और आध्यात्मिक विकास लाना चाहते हैं।आयोजकों के अनुसार यह एक बड़े स्तर का विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम है, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं एवं साधकों के शामिल होने की संभावना है।
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
9220155976
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनकर श्री यंत्र के अद्भुत रहस्यों एवं शक्तियों का लाभ प्राप्त करें।