अयोध्या के 51 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीये, CM योगी देंगे 153 करोड़ की सौगात

भगवान राम की नगरी अयोध्या में फिर रिकॉर्ड बनने जा रहा है। दरअसल आज अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। साथ ही दुनियाभर के 50 देशों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।

24 लाख दीयों के साथ रामनगरी के 51 घाट जगमगाएँगे

इस दीपावली अयोध्या में एक नया रिकॉर्ड बनेगा। बता दें वहाँ 24 लाख दीयों के साथ रामनगरी के 51 घाट जगमगाएँगे। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज 51 घाटों पर 24 लाख दिये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स ने भाग लिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत शामिल होंगे। दीपोत्सव त्योहार मनाने को लेकर अयोध्या एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। दरअसल राम की पैड़ी के सभी 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान अयोध्या में सुबह 10 बजे झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार की झांकियों में 4 देश और 24 प्रदेश की रामलीलाओं को मंचन होगा। जानकारी के लिए यह भी बता दें श्रीरामजन्मभूमि मार्ग भी इस मौके पर भिन्न-भिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दीवाली को खास बनाने के लिए रविवार को ही 153 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं।

अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां वो राम-सीता को तिलक लगाएंगे। इसके बाद भागवान राम-सीता पुष्पक विमान से राम-सीता पार्क पहुंचेंगे। शाम करीब 6 बजे राम की पैड़ी में दीपोत्सव होगा। बता दें कि अयोध्या में हर साल दीपोत्सव मनाया जाता है। सरयू नदी के किनारे बने 51 घाटों को पूरी तरह से सजा दिया गया है। सरकार द्वारा इस बार 24 लाख दीये जलाने का टारगेट रखा गया है। 25 हजार वॉलंटियर्स घाटों को सजाने और दीयों को सजाने में लगे हुए हैं। इस दीवाली अयोध्या में होने जा रहे दीपोत्सव में यूपी सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना में हैं। इस समारोह में अलग-अलग जगहों से लोग आएँगे जिनमें झारखंड के पाकुर जिले के 48 जनजातीय लोग भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *