सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। इस वजह से वह पदयात्रा नहीं कर पा रहे हैं, फिर भी उनके भक्त मार्ग पर उम्मीद लगाएं बैठे हुए हैं। अब उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम bhajanmarg_official पर हेल्थ अपडेट आया हैं।
प्रेमानंद जी महाराज हेल्थ अपडेट…
प्रेमानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक है, जिनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं हैं, जिनकी कथाएं सुनने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। उनकी कथा से लाखो लोगों का जीवन बदल गया हैं। लोग प्रेमानंद जी महाराज को बेहद प्रेम करते उनकी वाणी सुनकर उनकी ओर खींचे चले आते है कई लोगो का मानना है की वो श्रीकृष्ण की मधुर वाणी बोलते है।अक्सर, प्रेमानंद महाराज से सत्संग के बाद श्रद्धालु अपनी तमाम तरह की समस्याओं को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसका वो बहुत सहज तरीके से जवाब भी देते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही है, जिसके चलते उनकी नियमित पदयात्रा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है, लेकिन इसेक बाद भी वो सत्संग करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंस्टाग्राम @bhajanmarh_offical पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमे महाराज सत्संग करते नजर आ रहे हैं। जिसको देख लोगों की आंखें नम हो आई है।

कैसा है प्रेमानंद जी महाराज का हाल?
वीडियो में प्रेमानंद जी की हालत देखकर भक्त इमोशनल हो गए। जहां पहले महाराज का चेहरा देखकर लोग खिल उठते थे। वहीं अब उस चेहरे को देखकर भक्तो को पीड़ा हो रही है। पहली बार वीडियो में संत प्रेमानंद जिस तरह दिखे उस देखकर भक्तों का दिल थम सा गया, वीडियो में महाराज ने अपने भक्तों के लिए एक संदेश भेजा जिसमे वे भक्तों को प्रवचन दे रहे हैं, लेकिन उनकी आंखें तक नहीं खुल पा रहीं है। माथे पर दिखने वाला चंदन का तिलक आज गायब है, चेहरा सूजा और लाल नजर आ रहा है। आवाज भी उस उत्साह से भरपूर नहीं दिख रही थी, हल्की कांप भी रही थी। ये देखकर भक्तों ने ,महाराज जी को आराम करने की सलाह दी। लोगो का कहना है कि प्रेमानंद महाराज को इस हालत में देखकर मन दुखी हो रहा है। जो चेहरा हर दम खिला-खिला रहता था, जिसे देखकर मन खिल जाता था, आज उसे देखकर आंखें नम हो आई हैं। वीडियो में महाराज कहते हैं कि “यह हमारा अभ्यास बन चुका है, हम कितने भी कष्ट में क्यों न हों, यह अभ्यास नहीं छूटता। जब तक हम अपने आराध्य को याद नहीं कर लेते, हमें चैन नहीं पड़ता। ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं, कामचोरी देखकर नहीं।” उनकी ये बातें सुनकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए और उनकी सेहत के लिए दुआएं कर रहे है।