भारत में दिवाली उत्सव का पहला दिन धनतेरस आज यानी 18 october 2025 को मनाया जा रहा है, इसको धनत्रयोदशी भी कहते हैं। आज के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा का की जाती है।
धनतरेस की हार्दिक शुभकामनाएं

दिवाली उत्सव का पहला दिन धनतेरस आज यानी 18 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा कि जाती है। इसके अलावा घरो में भगवान धन्वंतरि को भी पूजा जाता है। पुरानी मान्यताओं के हिसाब से धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस शुभ तिथि पर उनकी पूजा-आराधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। सनातन धर्म में इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व माना जाता है, कहते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी, झाड़ू, धनिया व अन्य वस्तु को घर लाने से बरकत होती हैं और देवी लक्ष्मी का वास भी घर में बना रहता है। आज के दिन लोग घरों में हवन पूजा करवाते हैं और भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव का नाम लेकर घर की शांति कि प्रार्थना करते हैं।
क्या हैं धनतेरस पर सोने और चांदी के भाव?

जानकारी से पता चला हैं की आज धनतेरस के शुभ मौके पर सोने के भाव में काफ़ी उछाल देखने को मिल रहा हैं जहां सोना लगभग 3600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया तो वहीं चांदी के भाव भी आसमान छू रहे हैं, चांदी में लगभग 700 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई। भारत के लोगों की मान्यता है कि धनतेरस के दिन की गई खरीदारी पूरे साल घर में बरकत लाती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट वाला सोना लगभग 1,25,957 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले दिन के मुकाबले इसमें अंदाज़न 312 रुपए की मामूली बढ़ोतरी हुई। जबकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन पर 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें लगभग 3627 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला हैं जो की काफी ज़्यादा हैं। चांदी की बात करें तो इसमें दो दिन तगड़ी गिरावट के बाद हल्की तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव (Silver Rate Today) 1,57,300 प्रति किलो रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र से 696 रुपए ज्यादा है। वहीं IBJA पर चांदी 1,71,275 प्रति किलो पहुंच गई। यानी इसमें 425 रुपए की मामूली बढ़त देखने को मिली। चांदी की बात करें तो इसमें दो दिन तगड़ी गिरावट के बाद हल्की तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव लगभग 1,57,300 प्रति किलो रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र से अंदाज़न 696 रुपए ज्यादा है। वहीं IBJA पर चांदी लगभग 1,71,275 प्रति किलो पहुंच गई। यानी इसमें अंदाज़न 425 रुपए की मामूली बढ़त देखने को मिली हैं। त्योहार के समय सोने चांदी की बढ़ती मांग को लेकर लोगों में काफ़ी उदासी देखने को मिल रहीं हैं।