भारत दर्पण फेडरेशन के द्वारा शिव साधिका मां जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित ,मानव कल्याण हेतु विश्व रक्षा यज्ञ का आयोजन

नई दिल्ली- आज 6 फरवरी को रानी खेरा के गुरुजी लॉन में जानी मानी हस्ती श्रीमती शिव साधिका मां विश्वरूपा जी राष्ट्रीय अध्यक्षा भारत दर्पण फेडरेशन के तत्वाधान में राष्ट्रहित ,मानव कल्याण हेतु विश्व रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके अंदर बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया। यज्ञ में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

कार्येक्रम में कई फ्री सेवाएं लोगों के लिए की गई जैसे फ्री जन्म कुंडली, फ्री ज्योतोष विद्या, फ्री आधार कार्ड, फ्री वोटर कार्ड, फ्री कॉउंसलिंग, फ्री हेल्थ चेक उप, फ्री कॉउंसलिंग, फ्री फोटोकॉपी, फ्री हेयर कटाई इत्यादि सेवा प्रदान की गई जो अपने आप मे ही बहुत सरहनीय पहल है। भारत दर्पण फेडरेशन का मानना है कि मानव सेवा ही परम् सेवा है।भारत दर्पण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह डबास जी ने पत्रकारों को बताया कि भारत दर्पण फेडरेशन ऐसे कार्यक्रम मानव सेवा के लिए लगातार करते रहते है। भारत दर्पण के पदाधिकारी गणों के( डॉ राजन आदर्श,डॉ दिनेश भूषण ,आचार्य अंजु, यज्ञचार्य प्रेमलता, टैरोट कार्ड रीडर रीमा वर्मा, अनिल ढींगरा) सहयोग से यह कार्यकर्म सफल रहा,। मीडिया में भी लोगो ने कार्यक्रम व्यवस्था ,भव्यता की खुल कर सराहना की।
500 से भी अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और शिव साधिका जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा की यह कार्यकर्म हर रविवार को चलेगा।इस कार्यक्रम में पीठाधीश्वर डॉक्टर राजेश ओझा जी,उज्जैन से सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर ,पॉलिटीशियन दिनेश गुरूजी,बाला जी मंदिर के महंत यतेंद्र शर्मा जी,रानी खेरा के प्रधान श्री रूपचंद जी,श्री नरेश लाकड़ा जी,सुरेंद्र शर्मा जी ने पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *