images

गाजियाबाद में एक और मासूम हुई शिकार.

इक्कीसवी सदी का दौर चल रहा हैं वैज्ञानिक नई नई टेक्नोलॉजी का इजात कर रहे है लोगों के काम को आसान करने के लिए नए सॉफ्टवेयर भी इजात किए जा रहे है सब कुछ समय के साथ – साथ अपग्रेड हो रहा है पर लोगों की मानसिकता अभी तक समय साथ आगे नहीं बढ़ी अभी भी उनकी मानसिकता समय से पीछे ही चल रही है। कोलकाता के मर्डर केस की घटना से लोग अभी तक उभरे नहीं थे की वहीं गाजियाबाद में एक और रेप केस की वारदात सामने आई है।

क्या हैं पूरा मामला?

यूपी के गाजियाबाद में बुधवार को 14 साल की मासूम लड़की के घर में चार शख्स पीछे के रास्ते से घर के अंदर आता है और लड़की के साथ गलत काम तो किया ही साथ ही मारपीट भी की। पीड़ित लड़की के पिता का कहना यह है की उसके 8 साल के लड़के ने एक शख्स को घर के अंदर आते देखा यह सुनकर परिवार के सदस्य जल्द से जल्द अपने घर पहुंचे।उन्होंने देखा की उनकी बेटी घर पर बहुत ही बुरी हालत में थी परिवार ने तुरंत लड़की को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार फैजान नाम का शख्स घर के पीछे के रास्ते से अंदर आया और उसने लड़की को नशीला तरल पदारत सुंघा कर लड़की को बेहोश कर दिया और रेप के मामले को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी फैजान को पकड़ लिया हैं पर वहीं तीन लोग अभी भी फरार हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया और फैजान की दुकान में तोड़ फोड़ भी की और उसके सामन को भी जला दिया। परिवार समेत स्थानीय लोगों ने भी फांसी की मांग की है।

क्या है पुलिस का जवाब.

गाजियाबाद के थाना लिंक रोड के पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने इस मामले को लेकर कहा की नाबालिक लड़की के साथ गलत काम करने वाले आरोपी फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,और पुलिस उन तीन आरोपीयों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस एस.डी.एम ने भी अपने बयान में कहा की पुलिस की पूरी फाॅर्स आप सब के साथ हैं और सुरक्षा के लिए हमने पूरी फाॅर्स को निगरानी के लिए तैनाथ भी कर दिया हैं। ‘ और उन्होंने स्थानीय लोगों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *