यूपी निकाय चुनाव 2023

यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए परामर्शी जारी, पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा बूथों पर

निकाय चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार शाम छह बजे रुक गया l यूपी निकाय चुनाव 2023 मंडी में पोलिंग पार्टियों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। 1081 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजा जाएगा। 110 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। एक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक होंगे। नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान होगा। प्रत्याशियों ने आखिरी दिन रोड शो जुलूस के माध्यम से अपनी संख्या और मजबूती का परिणाम देने की कोशिश की। आखिरी दिन बुधवार को घर-घर जाकर प्रत्याशी व उनके समर्थक जनसंपर्क करेंगे।

सुबह सात बजे बुधवार धनीपुर मंडी से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई l 11 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक 18 निकायों के 1081 बूथों पर मतदान होगा। मैदान में मेयर समेत 347 पदों पर 1617 प्रत्याशी है l प्रशासन ने जिले को 34 जोन व 70 सेक्टरों में बांटा है। जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायत हैं। इन निकायों में 11.81 लाख मतदाता हैं। मंगलवार शाम को प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी बूथों के प्रबंधन में जुट गए। बूथ एजेंट का बस्ता तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी कर ली है। पुलिस लाइंस, नुमाइश मैदान व धनीपुर मंडी में मजिस्ट्रेट व पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन खड़े हो चुके हैं।

मतदान के बाद कोल तहसील के निकाय व नगर निगम की पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी में वापस आएंगी। अन्य निकायों की पोलिंग पार्टियां अपने तहसील मुख्यालयों पर रुकेंगी। नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान होगा। नगर पालिका व नगर पंचायतों में मतपत्रों से वोट पड़ेंगे। मेयर व पार्षद के लिए अलग-अलग इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन लगेंगी। मेयर प्रत्याशी का इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर चुनाव चिह्न के साथ फोटो भी होगा।

एकइलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में 15 प्रत्याशी व एक नोटा का विकल्प होता है। मेयर पद पर 13 प्रत्याशी हैं। मेयर के लिए एक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रयोग होगा। बुधवार सुबह पोलिंग पार्टियों को बूथ वार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वितरित की जाएंगी। छह नवसृजित नगर पंचायतों मडराक, जवां सिकंदरपुर, गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली में पहली बार चुनाव हो रहा है। 18 निकायों में 329 वार्ड हैं। इनमें 309 मतदान केंद्र हैं। इनमें 63 संवेदनशील, 111 अति संवेदनशील व 30 अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। 105 केंद्र सामान्य हैं।

मतदान के लिए परामर्शी जारी :-

मतदान के दिन वाहनों का प्रयोग केंद्र के 200 मीटर दूर तक कर सकेंगे। कोई भी मतदाता बूथ के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। प्रत्याशियों को मतदान वाले दिन के लिए अलग से पास जारी होंगे। जो लोग निकायों के बाशिंदे नहीं हैं, वह 48 घंटे के लिए बाहर रहेंगे। गेस्ट हाउस में शादी विवाह के अलावा अन्य कोई सामूहिक भोज नहीं होगा। अगले 48 घंटे तक कोई भी बल्क एसएमएस व काल नहीं कराई जा सकेंगी। दीवारों पर कोई भी व्यक्ति चुनाव सामग्री नहीं चिपका सकेगा। मतदाता सूची से बाहर वाला कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं दे सकेगा। घूंघट व पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिए सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगी। शाम छह बजे के बाद बूथ के अंदर पहुंचने वाले लोगों का टोकन से मतदान होगा। मतदान के दिन छुट्टी रहेगी। प्रतिदिन खानपान की दुकानें खुली रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *