APPSC Group 2 Recruitment

900 पदों पर हुई APPSC ग्रुप की भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए कैसे करें आवेदन?

APPSC ग्रुप भर्ती के लिए आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विशेष सूचना जारी कर दी है। संगठन में 897 पदों पर भर्ती के लिए यह अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होकर 1 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। आपको बता दें कि इच्छुक लोग APPSC की आधिकारिक वेबसाइट – psc.ap.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप 2 के कुल 897 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 331 पद कार्यकारी के और 566 पद नॉन-एग्जीक्यूटिव के लिए हैं।

चयन प्रक्रिया

बता दें कि 25 फरवरी, 2024 को स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षा) आयोजित किया जाएगा। इसके विपरीत मुख्य परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य लिखित परीक्षा में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी) के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। वहीं कोई भी उम्मीदवार समूह-II सेवाओं के अंतर्गत आने वाले पदों पर नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि वह कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी) उत्तीर्ण नहीं कर लेता।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों का विवरण, वेतनमान, आयु, समुदाय, शैक्षणिक योग्यता और निर्देशों के साथ जुडी जानकारी 21 दिसंबर, 2023 से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आवेदन?

सबसे पहले APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं। इसके बाद आप होम पेज पर उपलब्ध APPSC ग्रुप 2 भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें। फिर पंजीकरण के लिए विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *