Author: Nisi Singh

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में दुनिया के सबसे बड़े 5211 किलोग्राम वजनी पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा विधि श्रद्धा, वैदिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, साधकों, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।इस विशाल पारद शिवलिंग का निर्माण ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी ने लगभग दस वर्षों की साधना, अनुसंधान और पारद विज्ञान के गहन अध्ययन के आधार पर किया है। शिवलिंग के निर्माण में पारा, चांदी, स्वर्ण (गोल्ड) तथा 108 प्रकार की जड़ी-बूटियों के अर्क का उपयोग किया गया…

Read More

पंजाबी कॉमेडी फिल्म “कैरी ऑन जट्टा 4” के प्रमोशन बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी फिल्म “कैरी ऑन जट्टा 4″ के प्रमोशन के तहत दिल्ली में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रमुख कलाकार गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और पुखराज भल्ला मौजूद रहे।”कैरी ऑन जट्टा” पंजाबी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक रही है। इसके पहले तीन भागों की सफलता के बाद अब चौथा भाग दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।फिल्म के बारे में बात करते हुए गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, “जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मुझे…

Read More

नई दिल्ली। स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की रिलीज़ से पहले कंगना अपनी टीम के साथ देशभर में यात्रा कर रही हैं, जहां वे उन असली नायकों को सम्मानित कर रही हैं जो संकट के समय चुपचाप देश की सेवा करते हैं।भुवनेश्वर और रायपुर के बाद यह अभियान दिल्ली पहुंचा, जहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री भी मौजूद रहीं। कंगना और मुख्यमंत्री ने मिलकर दिल्ली के कई रियल-लाइफ हीरोज को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। फिल्म देखने के बाद…

Read More