नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित मैप्पल गोल्ड बैंक्वेट में आयोजित वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइज़ेशन के भव्य ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड समारोह में डॉ. अमृता विजय रविपति (Dr. Amrita Vijay Ravipati) को बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर के कर-कमलों से ऑनररी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में वे बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं, जहाँ समाज, शिक्षा, कला और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित इस भव्य आयोजन में डॉ. अमृता विजय रविपति का सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।

Mrs India Empress of the Nation 2025 (Elite) और Woman of the Universe India 2025 Winner (Elite) जैसी अंतरराष्ट्रीय उपाधियों से सम्मानित डॉ. अमृता विजय रविपति देश-दुनिया में पहचान रखने वाली एक प्रसिद्ध मॉडल, सफल बिज़नेसवुमन और संवेदनशील समाजसेवी हैं। वे Amrita Cinecraft Production House की संस्थापक हैं और सैंडलवुड (कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री) में पाँच फिल्मों के साथ अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका ट्रस्ट Annadana जरूरतमंदों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। यह सम्मान उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया है।
