cosmic universe beauty pageant

दुबई Cosmic Universe Beauty Pageant में ईशा संजरी बनी Miss Universe 2023

Dubai : दुबई में एक बार फिर भारतीय तिरंगा लहराया गया है l भारत की रहने वाली ईशा संजरी ने दुबई में अपने भारतीय ध्वज को लरहरया है l आपको बता दें कि दुबई में Cosmic Universe Beauty Pageant में ईशा संजरी Miss Universe 2023 बनी है l अपनी इसी बुलंदी से उन्होंने विदेश में भी भारत का गौरव बढ़ाया है l अपने टैलेंट और हौसलों की उड़ान से उन्होंने अपने तिरंगे को भी दुबई में उचाईयां दी है l

जानकारी के लिए बता दें कि भारत की ईशा संजरी मुंबई की रहने वाली है l उन्होंने दुबई में हुए Cosmic Universe Beauty Pageant में भाग लिया और विजय हासिल की l दुबई में आफताब सुदर्शनी और दुबई के रॉयल शेख जो दुबई की जानी मानी हस्तियां है दोनों ने अपने हाथो से ताज और ट्रॉफी से ईशा संजरी को सम्मानित किया गया है l

ईशा संजरी टैलेंट क्विज और ब्यूटी राउंड में सभी देशो की लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ गयी और सफलता हासिल की l ईशा संजरी ने अपनी कड़ी महनत से ये मुकाम हासिल किया है l सभी भारतीयों को देश की बेटी ईशा संजरी पर नाज है l यह बहुत गौरव की बात है कि ईशा संजरी ने अपने भारत देश का नाम रोशन किया है l सभी भारतीय ईशा संजरी को बधाई दे रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *