हरियाणा की धाकड़ बेटी अब संभालेंगी दिल्ली की कुर्सी, जी हां आपको जानकारी के लिए बता दें कि कल दिल्ली में विधायक दल की बैठक हुई और बैठक के बाद यह खबर सामने आई कि दिल्ली की सीएम पर मोहर लग चुकी है और साथ ही अब दिल्ली के लोगों का सस्पेंस भी खत्म हो चुका है क्योंकि अब दिल्लीवासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। शालीमार बाग से सीट को हासिल करने के बाद अब दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बन चुकी हैं और साथ ही वह आज यानि कि 20 फरवरी गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ भी लेंगी।
कौन हैं रेखा गुप्ता …

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में एक हिंदू-वैश्य परिवार में हुआ था। अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत दौलत राम कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के तहत एमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद से एलएलबी पूरी की। साथ ही उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के साथ राजनीति में शामिल होकर की, जहां उन्हें वर्ष 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया और वे 1997 तक इस पद पर रहीं। साथ ही वह दिल्ली में 3 बार पार्षद भी रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के एसडीएमआरसी के पूर्व मेयर हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गई थीं, और साथ ही वह महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं और इससे पहले वह दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के महासचिव भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को 19 फरवरी, 2025 को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित बैठक में एनसीटी दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में अपने चुनाव के बाद, रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

आखिर रेखा गुप्ता ही क्यों बनी शाह और पीएम की पसंद …
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है। जी हां आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना लिया है। चुनाव परिणामों के बाद से ही रेखा गुप्ता का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल था। बीजेपी ने पहले भी कई राज्यों में नए और अप्रत्याशित चेहरों को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंकाया है। साथ ही पार्टी हमेशा ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देती है जिनकी छवि साफ-सुथरी हो और जिन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग न हो। दिल्ली में भी मुख्यमंत्री का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है और इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया क्योंकि इस बार के विधानसभा 2025 में हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महिलाओं ने वोट किया था और साथ ही रेखा गुप्ता वैश्य हरियाणा के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से बीजेपी को एक महिला मुख्यमंत्री मिलेगी, जो पार्टी के लिए एक नई शुरुआत होगी। इससे पार्टी की महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती है। रेखा गुप्ता का चयन बीजेपी की रणनीतिक सोच और संगठन को मजबूत करने का प्रतीक है।

दिल्ली में CM शपथग्रहण आज …
दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का आज शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए रामलीला मैदान के मंच को तैयार किया गया है। साथ ही राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता आज 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री के साथ छह और भी विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की है। साथ ही वह अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए घर से निकल चुकी हैं। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जमकर जयकारे भी लगाए। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह दिग्गज नेता जैसे प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और भी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ ली है। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था लेकिन अंत में रेखा गुप्ता ने बाजी मारी।