सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करने का आरोप लगा रिया चक्रवर्ती पर, तीन वर्ष बाद हुआ बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करने का भी आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगाया गया है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर उन पर काला जादू करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं, अब तीन वर्ष बाद रिया चक्रवर्ती ने कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही खुद पर लगे आरोपों का बेबाकी से जवाब देती भी नजर आई हैं।

रिया चक्रवर्ती पर लगा डायन होने का आरोप

रियलिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर गैंग लीडर नजर आ रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बानी रहती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पहली दफा खुलकर बात की है। साथ ही रिया ने जेल के दिनों से लेकर अपनी मूव ऑन तक की जर्नी को साझा किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा था। आपको बता दें बीते गुरुवार को रिया चक्रवर्ती ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2023’ का हिस्सा बनी थीं। इसी दौरान अभिनेत्री से बातचीत के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करने के आरोपों के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि लोगों के जरिए डायन कहे जाने पर उन पर क्या प्रभाव पड़ा। इस पर रिया ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा ‘मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है क्योंकि यह दिलचस्प है। पुराने जमाने में डायने कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज के राय को नहीं मानती थी जो कि लोकप्रिय राय के खिलाफ थी। शायद मैं वही हूं, शायद मैं चुडैल हूं। शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।

रिया ने शेयर की जेल का अनुभव

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जेल जाने के अनुभव के बारे में भी सवाल किया गया। जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि जेल दिलचस्प होती है। रिया ने कहा कि जेल जाकर आप सोसायटी से पूरी तरह अलग हो जाते हैं। आगे अभिनेत्री ने बताया कि उनके मुताबिक उन्होंने जेल से काफी कुछ सीखा है। इतना ही नहीं रिया ने यह भी साफ किया कि वह अंडर ट्रायल थीं, गिल्टी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि कैसे हम फिल्मों के लिए भागते रहते हैं, लेकिन जेल में रह रहीं महिलाओं को एक समोसा मिल जाए, तो वह उसी में बेहद खुश हो उठती हैं। रिया ने सारे पूछे गए सवालो का जवाब बहुत अच्छे से दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *