
मुख्य अतिथि के रूप में विवेक बिधूड़ी बॉक्सिंग अकैडमी के संरक्षक एवं दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
दक्षिणपुरी एक्सटेंशन, नई दिल्ली में आयोजित “रिंग वॉरियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026” का सफल समापन 11 मई को हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद, श्री रमेश बिधूड़ी (संरक्षक, विवेक बिधूड़ी बॉक्सिंग अकेडमी) की उपस्थिति रही। इस चैम्पियनशिप का योजना अध्यक्ष श्री महेंद्र कलोसिया, मुख्य कोच श्री आदित्य कलोसिया जी और विवेक बिधूड़ी बॉक्सिंग अकेडमी व AVI FITNESS द्वारा किया गया, जिसमें रूस से आए इंटरनेशनल बॉक्सर निक झवाच्किन और अलेक्जेंडर परलातोव भी शामिल हुए।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया।संस्था ने इस आयोजन के जरिए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का बेहतरीन कार्य किया है और आने वाले समय में इससे भी बड़े आयोजन करने की तैयारी में है।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष महेंद्र कलोसिया और इंटरनेशनल बॉक्सर मनोज कलोसिया की अहम भूमिका रही।